जल यात्रा का उद्देश्य जल संग्रह व कन्या पूजन का उद्देश्य सृष्टि व प्रकृति को बचाना : ट्री मैन डॉ कौशल व पार्षद अमित | Plants were donated to devotees



जिला पार्षद अमित ने छतरपुर के कई पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं को कलश प्रदान कर किया शोभा यात्रा का शुभारंभ

पर्यावरणविद व पार्षद अमित ने पर्यावरण धर्म के तहत कलश यात्रा में श्रद्धालुओं को दान किया पौधा 

कलश स्थापना के साथ 9 दिनी कन्या पूजन व पौधा पानी प्राकृतिक यात्रा का शुभारंभ : डॉ कौशल व पार्षद अमित 

पलामू, प्रतिनिधि : पूरे देश में शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालु शक्ति की उपासना,पूजा अर्चना व साधना में आज से लीन हो गए ।  उक्त अवसर पर सोमवार को छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल और उनके पिता विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन ऑफ इंडिया डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने कई पूजा स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मां दुर्गा और कन्या की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सलामती व सुख समृद्धि की दुआ मांगी। वहीं उन्होंने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को कलश देकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। जिन प्रमुख जगहों से कलश यात्रा निकाली गई उसमें  डाली पंचायत बाजार , चिरू पंचायत बाजार, और हुटुकदाग पंचायत के सुगरी आदि शामिल है। पर्यावरण धर्म गुरु डॉ  कौशल ने शारदीय नवरात्र की शुभकामना देते हुए कहा कि जल यात्रा में नदी से  कलश में जल  संग्रह कर  मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धालु समर्पित कर  देश को जल संकट से वर्तमान व आने वाले पीढ़ी को बचाने की मन्नत मांगते हैं । उन्होंने कहा कि नवरात्रा में सृष्टि को बचाने के लिए देवी स्वरूपा कन्याओं को पूजन करने का विधान है ।वहीं पर्यावरण धर्म में प्रकृति कलश यात्रा में पौधा दान कर वृक्ष देव को पूजन कर प्रकृति को बचाने का विधान है। पर्यावरण धर्म में अपने जीवन के कोई भी शुभ कार्य पर पौधा लगाने या दान करने का विधान है ।  इस विधान के तहत वे देश और दुनियां में लोगों को जागरूक करने में  दिन-रात लगे रहते हैं।  जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि माँ दुर्गा ने  दस दिन तक  महिषासुर से युद्ध कर उसे पराजित किया था। वहीं भगवान राम ने भी माँ दुर्गा की उपासना  कर उनका आशीर्वाद लेकर रावण को पराजित किया था । इसीलिए पूरे सनातन संस्कृति को मनाने वाले लोग नवरात्रा एवं दशहरा में शक्ति स्वरूपा माँ की उपासना  करते है। प्रधानाध्यापक भारत सिंह ने कहां की आज दुनिया पर्यावरण को बचाने के लिए चिंतित है परंतु महान पर्यावरणविद डॉ कौशल जी ने कई वर्ष पूर्व से ही पर्यावरण को बचाने के लिए देश और दुनिया को जागरुक कर रहे हैं इसके लिए हम लोगों को बहुत ही गर्व की बात है और उनके पुत्र छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद अमित जी का अच्छे कार्यों के लिए हम लोग उनके साथ में हैं क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल प्रमुख लोगों में शंभू मिश्र, डाली के दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामजी प्रसाद, युवा अध्यक्ष पराचिन जायसवाल,श्रवण जायसवाल, रघुनाथ प्रसाद, सतेन्द्र जायसवाल रामजन्म यादव, धर्मदेव यादव, मनोज विश्वकर्मा संजय जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, सरोज जायसवाल.सुभाष प्रजापति ,वीरेंद्र प्रजापति बिरेंद्र प्रसाद, धीरज जायसवाल, मृत्युंजय विश्वकर्मा, ललु यादव, शिव शंकर यादव, उमेश यादव  चिरू पंचायत के मुखिया सोनामति देवी, श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष निरंजन सिंह,गणेश यादव,विनोद यादव, अरुण साव प्रधानाध्यापक भारत सिंह प्रमोद यादव, नवीन पासवान, रामजीत सिंह आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने