पूर्व प्राचार्य भिखारी राम का निधन संघर्ष के एक युग का अंत : शत्रुध्न कुमार शत्रु | His demise was mourned with moist eyes



✍️ धनंजय तिवारी 

झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न कुमार शत्रु ने शोक विज्ञप्ति जारी कर गणेश लाल अग्रवाल विद्यालय घास पटी के पूर्व प्राचार्य,वरिष्ठ शिक्षाविद,आंबेडकर वादी विद्वान एवं अपने छात्र जीवन से ही भेद भाव एवं असमानता के खिलाफ हमेशा संघर्षरत रहने वाले शिक्षक संघ के पूर्व नेता माo भिखारी राम जी के निधन पर अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनका निधन पलामू प्रमंडल में संघर्ष के एक युग का अंत है। वे कुशल अभिभावक,संगठनकर्ता, शिक्षाविद,नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों,के सजग प्रहरी एवं बाबा साहब अम्बेडर एवं तथागत बुद्ध के विचारों के अनुगामी थे उनके असामयिक निधन से ना केवल रविदासिया समाज बल्कि सर्व समाज लोगों के अंदर शोक की लहर छा गई है।
                   पलामू में अंबेडकरवादी आंदोलनों को हमेशा समर्थन देने वाले पूर्व प्राचार्य दिवंगत भिखारी राम जी ने पलामू एवं गढ़वा में आध्यात्मिक व सामाजिक क्रांति के जनक शंतशिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज जी समेत अन्य संतों गुरुओं महापुरुषों की जयंती को ग्रामीण स्तर पर शुरुवात कराई समय समय पर दलित शोषित समाज की प्रताड़नाओं के खिलाफ ना केवल  अपनी आवाज बुलंद कि बल्कि हम जैसे राजनीतिक कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरित किया।
                  शोक विज्ञप्ति में  जेकेएम अध्यक्ष ने मनातू प्रखण्ड के बड़ा बाबू व रविदास समाज के जागरूक हितचिंतक बृंदा राम के असामयिक निधन पर भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है और कहा है कि झारखंड क्रांति मंच परिवार समाज के इन दोनों व्यक्तियों के निधन से शोकाकुल है ऐसी विषम परिस्थिति में हम उनके परिजनों से धैर्य धारण कर उनके अधूरे कारवां को पूरा करने कि अपील करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने