✍️ धनंजय तिवारी
छत्तरपुर थाना कांड सं०– 241/25
दिनांक – 30.11.2025
धारा – 55/61(2) BNS एवं 25(1-8)a/26/35 आर्म्स एक्ट
प्रतिनिधि, पलामू : वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिलदाग में कुछ व्यक्ति मिलकर गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे हैं। हत्या के लिए रेकी भी कर ली गई है तथा आज या कल घटना को अंजाम देने की योजना है।
सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छत्तरपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम सिलदाग से कुल 04 अपराधकर्मियों को अवैध हथियार, जिंदा गोली एवं चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों में से एक व्यक्ति गांव की ही एक महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। महिला द्वारा लगातार विरोध किए जाने पर आरोपी और महिला के पति के बीच पहले भी विवाद व मारपीट हो चुकी थी। इसी रंजिश में अभियुक्तों द्वारा महिला के पति राजवंश परहिया की हत्या की साजिश रची गई।
साजिश के तहत अभियुक्तों ने उसके घर की रेकी की और एक देशी कट्टा व गोली की व्यवस्था की। योजना के अनुसार राजवंश परहिया को गोली मारने की मंशा थी और यदि गोली नहीं चलती तो राजू साव एवं सत्यदेव विश्वकर्मा द्वारा चाकू से हत्या की जानी थी। लेकिन इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा सभी अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता :–
1. राजवंश परहिया, पिता – धर्मदेव परहिया (पूर्व में डकैती कांड में जेल जा चुका है)
2. राजू साव, पिता – स्व. बैजनाथ साव
3. मटू कुमार परहिया, पिता – सत्यनारायण परहिया
(तीनों – ग्राम कुंडौली टोला खोगा, थाना छत्तरपुर, जिला पलामू)
4. सत्यदेव विश्वकर्मा, पिता – भोला विश्वकर्मा
(निवासी – ग्राम सिलदाग, थाना छत्तरपुर, जिला पलामू)
बरामद सामान :–
1. देशी कट्टा – 01
2. देशी कट्टा का जिंदा कारतूस – 01
3. चाकू – 02
गठित पुलिस टीम :–
1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छत्तरपुर
2. पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी – प्रशांत प्रसाद, छत्तरपुर थाना
3. पु०अ०नि० – सुशील उरांव, छत्तरपुर थाना
4. पु०अ०नि० – अनिल कुमार रजक, छत्तरपुर थाना
5. पु०अ०नि० – राहुल कुमार, छत्तरपुर थाना
6. सशस्त्र बल, छत्तरपुर थाना, पलामू
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक गंभीर व संगीन अपराध को समय रहते विफल कर दिया गया। आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Tags
पलामू
