भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संघर्ष और आदिवासी अस्मिता के अमर प्रतीक हैं : जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद सिंहा


✍️ धनंजय तिवारी 

प्रतिनिधि, पलामू : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष पर पलामू जिला समिति के द्वारा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंहा के नेतृत्व मेंस्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पे माल्यार्पण अर्पित किया गया। और झारखंड के घाटशिला में महागठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के ऐतिहासिक जीत पे शहर के विभिन्न चौक पर बम पटाखा फोड़ कर और एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर की गई । जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंहा ने कहा कि आज हमलोग के लिए दोहरी खुशी का दिन है एक तरफ़ झारखंड का 25वा स्थापना दिवस वह झारखंड जिसको हम सब के नेता माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माननीय दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के सपनों के झारखंड और इसकी माटी को कड़ी लगन मेहनत और जनता के हित में काम करके झारखंड को इस मुकाम तक पहुंचाया हैं। दूसरी ओर हमारे पार्टी के घाटशिला प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत की खुशी का श्रेय माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं झारखंड की शेरनी, महिला नेत्री और गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ साथ तमाम जेएमएम के पदाधिकारी एवं कार्यकता की जीत है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य सनू सिद्दीकी,सुशीला मिश्रा, हाजी ललन, सलोनी टोप्पो,जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा,असफर रब्बानी, संगठन सचिव देवानंद भारद्वाज, अनुराग सिंह, धीरेन्द्र उरांव,वरिष्ठ नेता अविनाश देव, प्रदीप सिंह, सनी शुक्ला, आशुतोष विनायक, अजमल मुखिया,मुकेश चौधरी, असगर अली,महिला मोर्चा से संजू कुमारी, रजिया नियाजी, कांति चंद्रवंशी, मंजू कुमारी, क्लेमेंसिया, युवा मोर्चा से सूरज कुमार, रिशु अग्रवाल, रजनीश सिंह, कौशल किशोर, अरविन्द चौधरी, बबलू चौधरी, सुनील कुमार, सिद्धार्थ कुमार, व्यवसाय मोर्चा से दीपू चौरसिया, अल्पसंख्य मोर्चा से फ़ज़ैयल अहमद, महानगर मोर्चा से रंजीत जायसवाल, मोहम्मद इलताफ, मन्नत सिंह बग्गा , बुद्धिजीवी मोर्चा से मनोज सिंहा ,छात्र मोर्चा से सैयद फैजल,चैनपुर प्रखंड से कमरूदीन अंसारी, रंजीत तिवारी,विकाश कुमार, रामगढ़ प्रखंड से उदय भुइया, सरोज कुमार,पाटन प्रखंड से उमा सिंह , छतरपुर प्रखंड से रविन्द्र कुमार ,सनी कुमार सहित तमाम जिला और प्रखंड के सैकड़ों नेता शामिल हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने